नैनीताल:- मोहर्रम जुलूस में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, आयोजकों पर मुकदमा दर्ज, SSP नैनीताल का सख्त संदेश…..

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल जिला मुख्यालय में कानून एवं यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध एसएसपी नैनीताल ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। नैनीताल में मोहर्रम जुलूस के दौरान तय की गई शर्तों और नियमों का सरेआम उल्लंघन करने पर पुलिस ने आयोजकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

मोहर्रम के जुलूस आयोजन से पूर्व पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आयोजन कमिटी के पदाधिकारियों के साथ आहूत बैठक में जुलूस के लिए रात 9:00 बजे तक की समय सीमा निर्धारित की गई थी। इसके बावजूद आयोजकों द्वारा जानबूझकर तय समय सीमा का उल्लंघन कर देर रात्रि तक जुलूस निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

देर रात तक चले इस उल्लंघन के कारण नैनीताल शहर की यातायात एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और यातायात काफी देर तक बाधित रहा। इससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ शहर में आए पर्यटकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। इस अव्यवस्था से नैनीताल की अर्थव्यवस्था और पर्यटन गतिविधियों पर भी बुरा असर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

जुलूस हेतु निर्धारित निर्देशों की न सिर्फ अनदेखी की गई, बल्कि उनका विरोध भी किया गया। जिस परिणामस्वरूप मल्लीताल पुलिस द्वारा जुलूस आयोजकों के विरुद्ध कोतवाली मल्लीताल में FIR NO- 23/26 धारा 126(2), 223, 285,3(5) BNS की विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश:-
“नैनीताल एक जिला मुख्यालय और प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहाँ किसी भी सूरत में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी नियम तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें