Ad

बागेश्वर, नैनीताल और मसूरी के लिए भी अब मिलेगी हेली सेवा…इसी महीने हो सकती है शुरू

प्रदेश के तीन नए शहरों के लिए इसी माह के अंत तक हेली सेवा शुरू होगी। इनमें देहरादून से बागेश्वर, मसूरी व नैनीताल के लिए हवाई सेवा शुरू होंगी। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निकाय चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद तीनों स्थानों के लिए हवाई सेवा की शुरुआत हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:- आपदा मद से सदबुगा पाटा खफराड व स्युड़ा प्राथमिक विद्यालयों के भवन निर्माण को मिली मंजूरी, मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयास रंग लाए......

यूकाडा की ओर से बागेश्वर, मसूरी, नैनीताल के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए प्राइवेट हेली कंपनियों के साथ सभी औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही तीनों स्थानों के लिए किराया भी निर्धारित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर कसा शिकंजा, लाउडस्पीकर व उपकरण किए सीज.....

इसके साथ ही बागेश्वर व नैनीताल में हेलिपैड तैयार किया जा रहा है। देहरादून से बागेश्वर के लिए पवन हंस और नैनीताल के लिए हेरिटेज एविएशन कंपनी का चयन किया गया है। तीन स्थानों के लिए हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन व तीर्थाटन को भी बढ़ावा मिलेगा। आपदा के समय हेलिकॉप्टर से बचाव व राहत कार्यों में भी मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार:- भाजयुमो के “युवा संवाद” में गूंजा संगठन और राष्ट्र निर्माण का संदेश, प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने युवाओं से किया संवाद...
Ad

सम्बंधित खबरें