सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों के बच्चों को बड़ी सौगात देने का फैसला, जाने पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून- प्रदेश सरकार ने पूर्व सैनिकों के बच्चों को बड़ी सौगात देने का फैसला किया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) की कोचिंग के लिए पूर्व सैनिकों के बच्चों को 50 फीसदी तक की छूट उपलब्ध कराई जाएगी।

मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि कई युवा सेना में अफसर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन कोचिंग की अधिक फीस उनके लिए बड़ी बाधा बन जाती है। इसे देखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि उपनल (Uttarakhand Purva Sainik Kalyan Nigam Limited) के माध्यम से कोचिंग शुल्क में 50% छूट दी जाएगी। इसके अलावा, कोचिंग संस्थानों से बातचीत कर 25% और छूट दिलाई जाएगी, जबकि शेष 25% शुल्क विद्यार्थियों को खुद वहन करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

उन्होंने कहा कि कई कोचिंग संस्थान इस योजना का समर्थन करने के लिए आगे आए हैं। जल्द ही प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर योजना लागू की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

बैठक में निर्माणाधीन सैन्यधाम का भी जिक्र हुआ। मंत्री ने पूर्व सैन्य अधिकारियों से सैन्यधाम का निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव देने को कहा। पूर्व सैन्य अधिकारी मंगलवार को स्थल का दौरा करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

बैठक में पूर्व आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. सिंह, मेजर जनरल ओपी सभरवाल, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, मेजर जनरल एएस रावत, मेजर जनरल पीएस राणा, मेजर जनरल डी. अग्निहोत्री, उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें