आजाद नगर वार्ड–4 में जहरीले पानी का साया, डेरी के अपशिष्ट से बिगड़ रहे हालात, सभासद शबनम ने उठाई आवाज, चेयरमैन लोटनी बोले– अब होगा ठोस एक्शन

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं के आजाद नगर वार्ड नंबर–4 में रहने वाले लोग इन दिनों गंदगी और दुर्गंध के बीच जीने को मजबूर हैं। वजह है नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ से निकल रहा वह दूषित और रासायनिक तत्वों से युक्त पानी, जो खुले नाले के जरिये पूरे वार्ड में फैल रहा है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि स्थानीय लोगों में बीमारियों को लेकर डर गहराने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सैलानियों का सैलाब, कैंची धाम में आस्था का ज्वार, ट्रैफिक संभालने सड़कों पर उतरे SSP मंजूनाथ टीसी, आज शाम से वन-वे, रविवार को छह घंटे रहेगा यातायात नियंत्रण, देखें पूरी अपडेट....

इस गंभीर समस्या को लेकर वार्ड सभासद शबनम ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है। सभासद का कहना है कि दुग्ध संघ का अपशिष्ट जल न केवल वातावरण को प्रदूषित कर रहा है, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी सीधा खतरा बन चुका है। नाले से उठती दुर्गंध और गंदा पानी क्षेत्रवासियों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

सभासद शबनम ने मांग की है कि डेरी से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी का वैज्ञानिक और स्थायी निस्तारण किया जाए, ताकि वार्डवासियों को इस समस्या से निजात मिल सके।

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा पहले भी उठाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को ही नैनीताल दुग्ध संघ को इस संबंध में पत्र भेजकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके समस्या का बने रहना चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

चेयरमैन लोटनी ने कहा कि अब मामले को हल्के में नहीं लिया जाएगा। संबंधित विभागों और शासन-प्रशासन के अधिकारियों को इसमें शामिल कर जल्द ठोस कार्रवाई की जाएगी, ताकि आजाद नगर के लोगों को दूषित पानी और संभावित बीमारियों से राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें