Ad

हल्द्वानी में बुजुर्ग महिला से झपटमारी का SSP मंजूनाथ टीसी ने किया खुलासा, SOG और मुखानी पुलिस ने 48 घंटे में दबोचे दो आरोपी, देखें वीडियो

हल्द्वानी न्यूज़- नैनीताल पुलिस ने झपटमारी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मुखानी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के कान से सोने का कुंडल झपटकर फरार हुए दो आरोपियों को SOG और मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का कुंडल भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को जगतपुरम कॉलोनी, हिम्मतपुर मल्ला हल्द्वानी निवासी चम्पा देवी पत्नी मनोज नाथ ने थाना मुखानी में तहरीर दी थी कि दो अज्ञात युवकों ने उनकी सास के कान से सोने का कुंडल झपट लिया और मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 117/2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल को घटना के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए।

एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी और SOG प्रभारी मोहन सोन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी में संदिग्ध युवकों की पहचान के बाद पुलिस ने मैनुअल और तकनीकी सर्विलांस के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 1 अगस्त 2026 को रिलायंस मॉल के पीछे आम के बगीचे में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी अजय के कब्जे से बुजुर्ग महिला से झपटा गया सोने का एक कान का कुंडल बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. अजय पुत्र शांति स्वरूप, निवासी वार्ड नंबर-1, बिल्सी, जनपद बदायूं (उत्तर प्रदेश), उम्र 22 वर्ष।
  2. सूरज जोशी पुत्र नरेंद्र जोशी, निवासी वार्ड नंबर-8, बिल्सी, जनपद बदायूं (उत्तर प्रदेश), उम्र 20 वर्ष।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों गली-गली घूमकर कबाड़ बीनने का काम करते हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी अजय का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास सामने आया है, जिसमें थाना सिविल लाइन बदायूं में BNS की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

बरामदगी:

  • एक सोने का कान का कुंडल (पीली धातु)

इस कार्रवाई में मुखानी पुलिस और SOG टीम की अहम भूमिका रही। सफल अनावरण पर **एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन के लिए ₹2500 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें