Ad

गरुड़ (बागेश्वर) ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत गरुड़ में बहुउद्देशीय शिविर, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया जनसंवाद, 95.22 लाख के ऋण वितरित

गरुड़ (बागेश्वर)। उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को गरुड़ विकासखंड के माथरों-पतली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘सेवा पखवाड़े’ के अंतर्गत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

‘सेवा, सुशासन एवं विकास’ पखवाड़े के तहत आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों ने अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित किए, जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग ने महालक्ष्मी किट प्रदान की। उद्योग विभाग ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं एमएसएमई के अंतर्गत करीब 95.22 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत एवं वितरित किए। इसके अलावा स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व, दुग्ध विकास, स्वरोजगार सहित अन्य विभागों ने भी अपनी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर:- SSP मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से रामनगर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 51 आरोपी गिरफ्तार, 10 महिलाओं को कराया गया रेस्क्यू, देखें वीडियो....

शिविर में दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, किसानों, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण, जनजागरूकता कार्यक्रम और विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए जाने से बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- जनसमस्याओं पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस : इन्दर पाल आर्य

इस अवसर पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध और गंभीरता से निस्तारण किया जाए तथा सभी शिकायतों का पंजीकरण और आवश्यक कार्रवाई पूरी होने तक संबंधित अधिकारी शिविर स्थल पर मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- जनसमस्याओं पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस : इन्दर पाल आर्य

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक पार्वती दास एवं सुरेश गढ़िया ने भी लोगों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस मौके पर पलायन आयोग के सदस्य अनिल सिंह शाही, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें