SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन के आस पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

ADVERTISEMENTS Ad

सरकारी कार्यवाही के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश,

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 17 से अधिक लोग गिरफ्तार, 136 लोगों के विरुद्ध मुचलका पाबंद की कार्यवाही,

   आज दिनांक 10.12.2025 को रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट के अहम *फैसले से पूर्व SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस पूर्ण अलर्ट मोड पर* है। तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

  *SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी स्वयं मैदान में उतरकर पुलिस बल को फ्रंट से लीड कर रहे है।* तथा कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयत्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए। 

 निर्णय के उपरांत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा *संभावित उपद्रवियों* के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए *17  से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया, तथा 136 लोगों  के विरुद्ध भारी धनराशि पर मुचलका पाबंद की कार्यवाही की गई।*

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था—

●जनपद की सीमाओं पर सघन चेकिंग,
●संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती,
●संदिग्धों पर विशेष निगरानी
●सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर,
● अवांछनीय तत्वों की लगातार चेकिंग की जा रही है।
●बिना 🆔 तथा अनावश्यक घूमने वालों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
● AREA DOMINATION की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....
*एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा, एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल, एसपी जीआरपी सुश्री अरुणा भारती, एसपी रेलवे श्री पी के श्रीवास्तव एसपी/ क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, एसपी दूरसंचार श्री रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी, निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल, निरीक्षक एलआइयू श्री ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा,सहित अन्य राजपत्रित/ अराजपत्रित अधिकारियो ने भी मोर्चा सम्भाला है।*



   उन्होंने आमजन से सर्वोच्च न्यायालय के आगामी *फैसले का सम्मान करने की अपील* करते हुए स्पष्ट संदेश दिया—

   सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेगी। सोशल मीडिया पर भी नैनीताल पुलिस की पैनी नजर है, अफवाह/ भ्रामक सूचनाओं को प्रसारित करने वालों तथा अनर्गल बयानबाजी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस

सम्बंधित खबरें