Ad

लालकुआँ:- हल्दूचौड़ में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी….

लालकुआं। नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हल्दूचौड़ के बच्चीधर्मा गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चीधर्मा गांव निवासी हेम पांडे की 17 वर्षीय पुत्री नेहा पांडे अपने घर के कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे फंदे पर लटकी मिली। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसकी मां सब्जी लेने बाजार गई हुई थीं। जब वह घर लौटीं तो बेटी को फंदे से लटका देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल/रामगढ़:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर, 358 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण......

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी ब्रजमोहन राणा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया तथा फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआँ:- जनहित और विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नेहा इंटरमीडिएट की छात्रा थी। पुलिस के अनुसार वह कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही थी और उसका उपचार दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- साप्ताहिक समाचार पत्र 'फाइनल कॉल' के 19वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, निष्पक्ष पत्रकारिता पर हुआ मंथन....

कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में गहरा शोक व्याप्त है, वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें