छठ पर्व पर बड़ी राहत: लालकुआं से छपरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, पूर्वांचल जाने वालों के लिए खुशखबरी, जाने पूरी रिपोर्ट

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं: छठ पर्व के मौके पर यात्रियों को राहत देने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने लालकुआं से छपरा के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 28 अक्टूबर (मंगलवार) को एक ट्रिप के रूप में चलाई जाएगी।

रेलवे के अनुसार त्योहार स्पेशल ट्रेन (05082 LKU–CPR Festival Special) रात 8:35 बजे लालकुआं से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:50 बजे छपरा पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन बरेली, पीलीभीत, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर और थावे जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान! वीकेंड पर दो दिन बदलेगा रूट, देखें अपडेट.....

यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित (Unreserved) होगी ताकि अधिक से अधिक यात्री यात्रा का लाभ उठा सकें।
रेल प्रशासन के अनुसार ट्रेन में 20 कोच लगाए जाएंगे — जिनमें 10 सामान्य डिब्बे, 5 सेकंड सिटिंग, 2 लगेज/गार्ड कोच और 3 वातानुकूलित कोच (बंद स्थिति में) शामिल रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता के गणेश जलाल पर संगठन ने जताया भरोसा, मिली बड़ी जिम्मेदारी.....

रेलवे ने बताया कि यह ट्रेन “Type-TOD, Subtype-Puja Special” श्रेणी में चलाई जा रही है और इसका मेंटेनेंस लालकुआं (LKU) में ही होगा। संचालन इलेक्ट्रिक इंजन से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की सौगात, मुकेश बोरा ने मुख्यमंत्री और दुग्ध मंत्री का जताया आभार

अधिकारियों ने संबंधित मंडलों को ट्रेन के समय पर संचालन के निर्देश दिए हैं, ताकि त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें