लालकुआँ:- बिंदुखत्ता की जर्जर सड़कों का मुद्दा पहुंचा शासन तक, दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने PWD सचिव को सौंपा ज्ञापन, जल्द सुधार की मांग…

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र की बदहाल सड़कों की समस्या को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने मोर्चा खोलते हुए लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र की जर्जर सड़कों की स्थिति से अवगत कराते हुए शीघ्र मरम्मत और डामरीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बिंदुखत्ता स्थित अंडरपास से शिव मंदिर होते हुए सुभाष नगर तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने, शहीद स्मारक से गोला गेट तक सड़क का पुनर्निर्माण एवं डामरीकरण कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके साथ ही शहीद स्मारक से हिरन बाबा मंदिर तक सड़क पर आवश्यक पैचिंग कार्य कराने तथा कार रोड से बाई कालिका मंदिर होते हुए शांतिपुरी जाने वाले लिंक मार्ग के सुधार की मांग भी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि बिंदुखत्ता की इन सड़कों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की आवाजाही होती है। लंबे समय से सड़कें खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इन मार्गों की मरम्मत और सुधार कार्य जनहित में बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

उन्होंने बताया कि PWD सचिव पंकज पांडे ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया है। कोश्यारी ने उम्मीद जताई कि संबंधित सड़कों के सुधार कार्यों पर जल्द कार्रवाई शुरू होगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र की समस्याओं को शासन-प्रशासन के सामने मजबूती से उठाया जाता रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें