हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से हरिद्वार विधानसभा में आयोजित “युवा संवाद” कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने सहभागिता की। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं मुख्य वक्ता मदन कौशिक ने युवाओं को संबोधित करते हुए संगठन, सेवा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो हरिद्वार जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान ने की। इस दौरान युवाओं के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में हरिद्वार की मेयर किरण जैसल, हरिद्वार प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री उत्कर्ष गुप्ता, सह प्रभारी मनोज गोनियाल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि युवा शक्ति देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को संगठन से जुड़कर सेवा कार्यों और राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में युवाओं ने संगठनात्मक गतिविधियों और जनसेवा से जुड़े संकल्पों पर भी चर्चा की।










