Ad

भीमताल–नौकुचियाताल सड़क की बदलेगी तस्वीर, ₹2.45 करोड़ मंजूर, मंत्री राम सिंह कैड़ा बोले– जल्द शुरू होगा डामरीकरण कार्य…

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख सड़क समस्या का समाधान होने जा रहा है। भीमताल से नौकुचियाताल मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिए शासन ने ₹2 करोड़ 45 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी है। शासनादेश जारी होने के बाद अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि भीमताल–नौकुचियाताल मोटर मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय लोगों, पर्यटकों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से बरसात के दौरान सड़क की खराब स्थिति के चलते आवागमन जोखिम भरा हो जाता था। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लगातार सड़क के डामरीकरण और सुधारीकरण की मांग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल:- मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कालाआगर-धुरा मोटर मार्ग का किया लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली वर्षों पुरानी मांग से राहत...

मंत्री कैड़ा ने बताया कि जनता की मांग को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को सड़क की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। अब शासन से ₹2.45 करोड़ की स्वीकृति मिलने के साथ ही संबंधित विभाग को शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने माँ महालक्ष्मी के चरणों में टेका माथा, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की...

उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम समाप्त होते ही भीमताल–नौकुचियाताल मोटर मार्ग पर डामरीकरण और सुधारीकरण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर एवं सुरक्षित सड़क सुविधा मिल सकेगी।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता भीमताल विधानसभा क्षेत्र के सभी क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को बेहतर बनाना है। उन्होंने बताया कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में लगातार सड़क सुधार एवं डामरीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी गौशाला विवाद में नया मोड़, संचालिका निकिता सुयाल बोलीं- अधूरी वीडियो से फैलाया गया भ्रम, बदनाम करने की साजिश....

इस दौरान मंत्री कैड़ा ने अमजड़, सुवकोट पोखरी, करायल, क्वेदल और दिनी सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। मंत्री कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें