खटीमा में फर्जी अफसर का खेल! शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और लाखों की ठगी, जाने पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad

खटीमा– उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद को एसएसबी (SSB) में एएसआई बताकर युवती से न केवल दुष्कर्म किया बल्कि करीब 2.77 लाख रुपये की ठगी भी की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ग्राम दियूरी निवासी आकाश सिंह वर्ष 2021 में विवाह का प्रस्ताव लेकर उसके घर आया था। जब परिवार ने मना किया तो आकाश और उसके परिजनों ने खुद को एसएसबी का अधिकारी बताकर युवती के परिवार को भरोसे में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

आरोप है कि आकाश ने सोशल मीडिया पर एसएसबी की वर्दी में अपनी तस्वीरें और अधिकारियों से पुरस्कार लेते हुए फोटो भेजकर खुद को सरकारी अफसर साबित किया। झांसे में आकर युवती की सितंबर 2022 में आकाश से सगाई कराई गई।

इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग बहानों से ऑनलाइन 77 हजार रुपये मंगाए, फिर नौकरी से सस्पेंड होने का झांसा देकर दो लाख रुपये और ठग लिए। कुल मिलाकर पीड़िता से 2.77 लाख रुपये ऐंठ लिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

पीड़िता ने बताया कि 23 दिसंबर 2023 को आकाश उसे नैनीताल घुमाने के बहाने ले गया, जहां होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी की बात करने पर वह टालमटोल करने लगा। मार्च 2024 में वह दोबारा उसके घर आया और फिर से दुष्कर्म किया।

जब युवती को संदेह हुआ तो उसने एसएसबी कैंप मेलाघाट जाकर जानकारी ली, जहां पता चला कि आरोपी एसएसबी का जवान नहीं है। इसके बाद युवती ने पुलिस और एसएसपी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी आकाश सिंह, उसकी मां विमला देवी और बहन अंजलि के खिलाफ दुष्कर्म, ठगी और धोखाधड़ी की धाराओं में FIR दर्ज की है।
कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सभी तथ्यों की पुष्टि कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें