शिक्षक की शर्मनाक हरकत…दसवीं की छात्रा को घर ले जाकर की अश्लील हरकत, बोला- बताया तो फेल कर दूंगा

ADVERTISEMENTS Ad

एक शिक्षक ने कक्षा दस की छात्रा को घर ले जाकर पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। छात्रा के बेसुध होने पर शिक्षक ने अश्लील हरकतें की। छात्रा ने विरोध किया तो शिक्षक ने धमकाया। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने घर पर किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा। छात्रा ने परिजनों को शिक्षक की करतूत के बारे में बताया तो उनके भी होश उड़ गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक स्कूल में एक छात्रा कक्षा 10 में पढ़ रही है। शनिवार को छात्रा स्कूल गई थी। स्कूल की छुट्टी के समय एक शिक्षक उसे घर दिखाने के बहाने ले गया। शिक्षक की बातों में आकर छात्रा उसके साथ घर चली गई। बताया जा रहा है कि इस बीच शिक्षक ने छात्रा को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। पानी पीने के बाद वह बेसुध हो गई। इस बीच शिक्षक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। छात्रा ने बेसुध होते हुए भी शिक्षक की हरकतों का विरोध किया और शोर मचा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

आरोप है कि शोर मचाने पर शिक्षक ने धमकाकर चुप करा दिया। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा और उसका स्कूल आना-जाना बंद हो जाएगा। इसके बाद डरी सहमी छात्रा पहुंची। छात्रा की हालत देख परिजनों ने जानकारी ली लेकिन वह डर के चलते कुछ नहीं बता पाई। बताया जा रहा है कि मंगलवार को परिजनों ने छात्रा से बातचीत की और कारण पूछा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की सौगात, मुकेश बोरा ने मुख्यमंत्री और दुग्ध मंत्री का जताया आभार

इस पर छात्रा ने शिक्षक की करतूतों की जानकारी दी। छात्रा की बात सुनकर परिजनों के भी होश उड़ गए। उन्होंने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन और पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। इस बीच परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो का केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
शिक्षक बोला, पेपर में कर दूंगा फेल
छात्रा ने पुलिस को बताया कि शिक्षक ने धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को घटना की जानकारी दी तो वह उसे एक विषय में फेल कर देगा। धमकी दी कि सोशल मीडिया पर भी उसका फोटो वायरल कर बदनाम कर देगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता के गणेश जलाल पर संगठन ने जताया भरोसा, मिली बड़ी जिम्मेदारी.....

जांच में एक और छात्रा का नाम आया सामने
पुलिस ने छात्रा से जानकारी ली तो पता चला कि घटना वाले दिन उसके साथ उसकी सहपाठी भी थी। सहपाठी ने शिक्षक से की हरकतों को देखा तो वह भी घबरा गई थी। शिक्षक ने उसे भी फेल करने की धमकी दी थी। हालांकि, अब तक दूसरी छात्रा ने पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें