बड़ी खबर: सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून: राज्य के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ चल रहे भ्रामक प्रचार को लेकर सख्त कदम उठाया है। उन्होंने एसएसपी देहरादून को औपचारिक शिकायत दी है और पुलिस को डिजिटल सबूत भी सौंपे हैं।

महानिदेशक ने बताया कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स और ग्रुप्स के माध्यम से उनके और विभाग की छवि को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इस अभियान को एक संगठित साजिश करार दिया है, जिसका उद्देश्य अधिकारियों पर दबाव डालना और निर्णयों को प्रभावित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

उन्होंने कहा, “बिना प्रमाण के आरोप और अफवाहें फैलाना न केवल मेरी प्रतिष्ठा, बल्कि विभाग की छवि को भी प्रभावित करता है।” महानिदेशक ने पुलिस से इन खातों और संचालकों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

एसएसपी देहरादून ने शिकायत की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला साइबर क्राइम सेल को सौंपा गया है। प्रारंभिक जांच में संदिग्धों के खिलाफ आईटी एक्ट और मानहानि की धाराओं में कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाना आसान है, लेकिन जब लक्ष्य वरिष्ठ अधिकारी हों, तो यह सीधे शासन प्रणाली पर हमला माना जाता है। इस कार्रवाई को अब राज्य प्रशासन में सोशल मीडिया दुरुपयोग के खिलाफ मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें