11वीं के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम: पंखे से लटककर की आत्महत्या, मां के सामने रखी थी अपनी ये बात

ADVERTISEMENTS Ad

ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में अज्ञात कारणों के चलते एक किशोर ने घर के अंदर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे पंखे से नीचे उतारा। तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाजपुर के गांव मुंडिया कला निवासी शराफत सऊदी अरब में काम करता है। जबकि उसका बड़ा बेटा ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करता है। उसकी पत्नी और छोटा बेटा (17) सुल्तान खान घर पर रहते है। मंगलवार रात दस बजे सुल्तान खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह छह बजे उसकी मां ने सुल्तान को आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं उठा। मां ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तब भी कोई आवाज अंदर से नहीं आई। अंदर से आवाज नहीं आने से मां ने शोर मचाया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो सुल्तान पंखे पर लटका मिला। लोगों ने उसे पंखे से उतारा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

ग्रामीणों ने बताया कि सुल्तान ने अपनी मां से रेसर बाइक खरीदने की बात कही थी, मां ने उसके पिता से बात करने की बात कहकर टाल दिया था। मां बेटे दोनों कुछ दिन बाद धार्मिक यात्रा उमरा के लिए जाने वाले थे। मृतक सुल्तान नगर के स्कूल में ही कक्षा 11 का छात्र था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें