Ad

मानसून से पहले अलर्ट मोड में मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों की बैठक में दिए सख्त निर्देश; आपदा और जलभराव से निपटने की तैयारियां समय पर पूरी करने के आदेश

भीमताल। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में लोक निर्माण विभाग (PWD), पेयजल, सिंचाई, विद्युत समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात शुरू होने से पहले आपदा प्रबंधन और जलभराव की समस्याओं से निपटने की सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के दौरान बंद होने वाले मोटर मार्गों को तत्काल खोलने के लिए संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी और अन्य मशीनें पहले से तैनात रखी जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व CM तीरथ रावत का बढ़ा सियासी कद, भाजपा ने सौंपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कमान….

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-बड़े नालों की सिल्ट और मलबा साफ करने, नदियों के डाइवर्जन कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही जिन मुख्य सड़कों और चौराहों पर जलभराव की समस्या रहती है, वहां ड्रेनेज सिस्टम को तत्काल ठीक करने को कहा।

मंत्री कैड़ा ने सभी मुख्य और लिंक मार्गों को बरसात से पहले गड्ढामुक्त बनाने पर जोर दिया। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में मशीनों और संसाधनों की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

बैठक में बिजली और पेयजल सेवाओं को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि बारिश और तेज हवाओं के दौरान बिजली के पोल गिरने या तार टूटने की स्थिति में तत्काल बहाली के लिए रिस्पॉन्स टीम तैयार रहे। वहीं पेयजल लाइनों के क्षतिग्रस्त होने पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए उन्होंने अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा, ताकि आपदा या बीमारियों की स्थिति में लोगों को परेशानी न हो।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि अधिकारियों की सुस्ती के कारण जनता को परेशानी हुई, जलभराव की स्थिति बनी या मोटर मार्ग लंबे समय तक बंद रहे तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- AC ठीक करते पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी भी बनी काल का ग्रास.....

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए समर्पित कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा भीमताल विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के भी आदेश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें