प्रदेश का ये संसदीय क्षेत्र बनेगा डेस्टिनेशन हब, सांसद ने दी जानकारी, देखें रिपोर्ट

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल- उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांस द एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शनिवार (20 सितंबर) को कालाढूंगी में वन एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में संजय वन, सिटी पार्क और बायोडायवर्सिटी पार्क सहित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

सांसद भट्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन क्षेत्र में नवाचार लाने के साथ-साथ पूर्व में स्वीकृत योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से स्वीकृत जू परियोजना पर अब तक प्रगति न होना गंभीर चिंता का विषय है। साथ ही बायोडायवर्सिटी पार्क के निर्माण कार्य में तेजी लाने पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

सांसद ने तराई पश्चिमी एवं तराई केंद्रीय वन प्रभाग में पर्यटन के नए क्षेत्रों को विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में स्थानीय लोगों व पर्यटकों के लिए परिवार संग समय बिताने हेतु एक आकर्षक पार्क विकसित किया जाए, जिसमें कैंटीन और कैफे की भी व्यवस्था हो।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

सांसद ने अधिकारियों से दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन में योगदान देने का आह्वान किया और स्पष्ट कहा कि वे समय-समय पर सभी परियोजनाओं की प्रगति व निर्माण कार्यों की समीक्षा करते रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें