हल्द्वानी में दो भीषण सड़क हादसे, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर, देखें रिपोर्ट

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी न्यूज़ — गौलापार और हल्द्वानी में शनिवार देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही इन हादसों की मुख्य वजह बताई जा रही है।

पहला हादसा गौलापार के देवला मल्ला कुंवरपुर स्थित तुषार टेंट हाउस के सामने हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के अगले हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में पश्चिमी खेड़ा निवासी चंदन बिष्ट (35) और हरीश बृजवासी (32) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पवनेश कुलोरा (25) गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एसटीएच पहुंचाया गया। रास्ते में ही हरीश ने दम तोड़ दिया, जबकि अस्पताल ले जाते समय चंदन की भी मौत हो गई। पवनेश को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

वहीं, दूसरा हादसा हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर गुलाबघाटी के पास भद्यूनी मोड़ पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकरा गई। बाइक पर पीछे बैठे ऋषभ गैड़ा (19) की खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उसके दोस्त को सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे हादसा और भयावह हो गया।
इन घटनाओं के बाद पुलिस ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने की अपील की है। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे लोगों को सावधानी और जागरूकता की अहम सीख दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें