उत्तराखंड- यहां खाई में गिरी कार, लालकुआं निवासी युवक की मौत, दो युवक घायल…….देखें वीडियो……

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. लगातार हो रहे हैं सड़क हादसे चिंता का विषय बन रहा है।


प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियानों के बावजूद हादसों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है.ताजा मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र उसके सामने आए हैं जहां नैनीताल रोड के भूजियाघाट के पास लमजाला क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी है जहां एक युवक की दर्दनाक मौत हुई है जबकि दो लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है की खाई करीब 25 मीटर गहरी खाई में गिरी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

कार में युवक के साथ दो अन्य युवक भी सवार हुए हैं जिनको चोट आई है जहां मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल को भेजा है.युवक की कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नदी की ओर खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया हादसे की वजहों की जांच की जा रही है. पुलिस के पूछताछ में घायलों ने बताया कि लालकुआं से काठगोदाम दोस्तों के साथ मैगी खाने आए थे जहां मैगी प्वाइंट से खाना खाने के बाद घर को लौट रहे थे जहां हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जबकि घायलों को डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है जहां इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें