लालकुआँ:- जनसमस्याओं पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस : इन्दर पाल आर्य

ADVERTISEMENTS Ad

बिंदुखत्ता। तिवारी नगर स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता पवन आर्या के आवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य ने की। इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान तथा लालकुआँ विधानसभा की जनसमस्याओं पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए इन्दर पाल आर्य ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, जर्जर सड़कों, पेयजल संकट और कानून-व्यवस्था जैसी समस्याओं से जूझ रही है, जबकि सरकार समाधान निकालने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालकुआँ विधानसभा में पहली बारिश ने विकास कार्यों की पोल खोल दी है और कई सड़कों पर बड़े गड्ढे बनने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज़ को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

प्रदेश सचिव (सोशल मीडिया) विनोद कुमार पिन्नू ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे मामलों में निष्पक्ष और समयबद्ध न्याय की मांग की। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग राजपाल ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

जिला महासचिव एवं कार्यक्रम संयोजक तारा चंद्र आर्य ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने राम मंदिर से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

बैठक में निर्णय लिया गया कि सड़क, पेयजल, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा, अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों सहित जनहित के मुद्दों को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक आंदोलन भी किए जाएंगे।

बैठक में विनोद कुमार पिन्नू, राजपाल, तारा चंद्र आर्य, दीवान राम, पवन आर्या, रामकृष्ण प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, कमला देवी समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें