Ad

उत्तराखंड:- हजारों बुजुर्गों की पेंशन पर संकट, जल्द कराएं आधार सीडिंग, नहीं तो रुक जाएगा भुगतान, देखें पूरी अपडेट…..

देहरादून। उत्तराखंड में वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे हजारों बुजुर्गों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण खबर है। समाज कल्याण विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिन लाभार्थियों ने अब तक अपने पेंशन बैंक खाते की ऑनलाइन आधार सीडिंग नहीं कराई है, उनकी वृद्धावस्था पेंशन रोक दी जाएगी। विभाग के अनुसार प्रदेश में करीब 7 हजार लाभार्थियों के खाते अभी भी आधार से लिंक नहीं हो सके हैं।

प्रदेश के सभी 13 जिलों में हर माह लगभग 6 लाख बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया जाता है। इनमें अधिकांश लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन हजारों खाते अब भी अपडेट नहीं हुए हैं। समाज कल्याण विभाग की ओर से कई बार सूचना और अपील जारी किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में लाभार्थी यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ/हल्दूचौड़:- यहाँ घर के पास घात लगाए बैठे जंगली जानवर ने किया हमला, महिला गंभीर घायल.....

समाज कल्याण विभाग का कहना है कि आधार सीडिंग का उद्देश्य पेंशन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और प्रभावी बनाना है। इससे वास्तविक लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित होगी, फर्जी एवं डुप्लीकेट पेंशन खातों पर रोक लगेगी तथा पेंशन की राशि सीधे सही व्यक्ति के बैंक खाते में पहुंचेगी। इसके अलावा भविष्य में भुगतान संबंधी तकनीकी समस्याओं से भी बचा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल लाई रंग, लालकुआं में 38 करोड़ की सीवर परियोजना जल्द होगी शुरू….

विभाग ने साफ कर दिया है कि आधार सीडिंग अब केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि पेंशन जारी रखने की अनिवार्य शर्त है। जिन लाभार्थियों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं होंगे, उनकी पेंशन स्वतः रोक दी जाएगी और इस मामले में किसी प्रकार की विशेष छूट नहीं दी जाएगी।

तकनीकी जानकारी और डिजिटल सुविधाओं के अभाव में राज्य के हजारों बुजुर्ग अब भी आधार सीडिंग नहीं करा पाए हैं। ऐसे लाभार्थियों के सामने आगामी भुगतान चक्र में पेंशन रुकने का खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ/हल्दूचौड़:- यहाँ घर के पास घात लगाए बैठे जंगली जानवर ने किया हमला, महिला गंभीर घायल.....

समाज कल्याण निदेशक संजय कुमार ने सभी पेंशनधारकों से अपील की है कि वे बिना देरी किए अपने बैंक खाते की ऑनलाइन आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की बाधा न आए। विभाग ने लाभार्थियों से समय रहते आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें