Ad

उत्तराखंड:- यहाँ देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन घायल…. जाने पूरा मामला

विकासनगर(देहरादून): विकासनगर क्षेत्र के हरबर्टपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शनिवार रात करीब आठ बजे हरबर्टपुर स्थित राजस्थान मार्बल के पास दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- ‘भीख नहीं अधिकार चाहिए’ के नारों से गूंजा बिंदुखत्ता, सातवें दिन सैकड़ों महिलाओं ने संभाली पदयात्रा की कमान....

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार सड़क पर दूर तक जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को 108 एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से लेहमन अस्पताल, हरबर्टपुर पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- बिंदुखत्ता की जर्जर सड़कों का मुद्दा पहुंचा शासन तक, दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने PWD सचिव को सौंपा ज्ञापन, जल्द सुधार की मांग...

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, दो युवकों की हालत अत्यंत गंभीर थी और उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं तीन अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में देहरादून स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:- डीएम ललित मोहन रयाल का बड़ा एक्शन, छह अपराधियों को छह माह के लिए किया जिला बदर....

पुलिस के अनुसार, हादसे की वजह क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश और बेहद कम विजिबिलिटी (दृश्यता) को माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें