लालकुआं:- लो-वोल्टेज की समस्या से ग्रामवासी परेशान, एसडीओ को सौंपा प्रार्थना पत्र, देखें पूरी अपडेट…..

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र बिन्दुखत्ता के ग्राम इंदिरा नगर में लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामवासीय परेशान हैं ग्रामीणों के अनुसार उनकी समस्या की सुध लेने वाला कोई नहीं है।

ग्राम वासियों ने परेशान होकर विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए उपखंड अधिकारी से तत्काल समस्या का समाधान करने की मांग की है।

हरीश रावत, ग्रामवासी

ग्राम वासियों का कहना है कि लो वोल्टेज की समस्या के अलावा जगह-जगह विद्युत तार गिरे पड़े हैं और विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हैं जिन्हें ठीक करने वाला कोई नहीं ग्रामीणों ने कहा कि कुछ समय पूर्व में लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट से भी समस्या का समाधान करने को गुहार लगाई थी बावजूद इसके आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

सीमा रावत, ग्रामवासी

लो वोल्टेज की समस्या की वजह से घरों में पानी नहीं है पंखे कूलर भी नहीं चल पा रहे हैं जिसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

संजय प्रसाद, SDO विद्युत विभाग, लालकुआं

अब उपखंड अधिकारी को शिकायती पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की गई है यदि ग्राम वासियों की मांग नहीं मानी जाती है तो वह अग्रिम कार्यवाही करने को बाध्य होंगे। वहीं उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद ने कहा कि ग्राम वासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए क्षतिग्रस्त विद्युत पोल और विद्युत लाइन को वह अपने स्तर से ठीक करवा देंगे।

मगर लो वोल्टेज की समस्या के समाधान में अभी समय लगेगा क्योंकि उन्होंने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है और उसकी स्वीकृति भी हो चुकी है जल्द ही टेंडर प्रक्रिया के बाद ट्रांसफार्मर लगाने की कार्रवाई की जाएगी जिसके बाद लोग वोल्टेज की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

इस मौके पर मुख्य रूप से हरीश रावत , सुन्दर रजवार , गिरीशचंद्र जोश केडी शर्मा रंजित मेहरा सीमा रावत, तनू परिहार, दीपा रावत, पुष्प रजवार, विनीता, ममता, हेमा, जानकी शाहिद तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें