यहाँ रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, जिला पूर्ति अधिकारी और सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार….जाने पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad


हरिद्वार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके सहायक गौरव शर्मा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने यह ट्रैप कार्रवाई जिला पूर्ति कार्यालय परिसर में अंजाम दी, जिससे पूरे विभाग में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....


विजिलेंस विभाग के अनुसार जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा एक राशन डीलर से कार्य के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। पीड़ित डीलर ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की, जिसके बाद पूरे मामले की गोपनीय जांच कर जाल बिछाया गया।


पूर्व नियोजित योजना के तहत जैसे ही अधिकारी और उनके सहायक ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, विजिलेंस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया। मौके से पूरी रिश्वत राशि भी बरामद कर ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....


कार्रवाई कार्यालय परिसर में ही होने के चलते कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई प्रचलित है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....


विजिलेंस अधिकारियों ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें