Ad

लालकुआँ मस्जिद में लगे I LOVE MOHAMMAD के पोस्ट पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी, देखें कार्यवाही की वीडियो

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजग, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया शांतिपूर्ण समाधान

लालकुआं न्यूज– नगर की रोशन मस्जिद में लगाए गए “I Love Mohammad” पोस्टर को लेकर बुधवार शाम को विवाद की स्थिति बन गई। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाए जाने पर नाराजगी जताते हुए स्थानीय कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई। वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लाइन पार स्थित रोशन मस्जिद पहुंचकर मौलाना से पोस्टर उतरवाया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हिंदूवादी कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत हुआ और माहौल सामान्य हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

जानकारी के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी सुभाष नागर और मनोज गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और आरोप लगाया कि मस्जिद पर लगाए गए इस तरह के पोस्टर से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। साथ ही, कुछ लोगों द्वारा जुलूस निकालने की आशंका भी जताई गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर हटवा दिया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें