अपने जन्मदिन पर लालकुआँ के व्यवसायी एवं समाजसेवी ने हीरा एंड टी आर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिए ₹11 हजार…..

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआँ। जन्मदिन को सिर्फ जश्न और खुशियों तक सीमित रखने के बजाय जरूरतमंदों की मदद का माध्यम बनाकर हेमंत नरूला ने समाजसेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की। अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने हीरा एंड टी आर चैरिटेबल ट्रस्ट को ₹11,000 का सहयोग प्रदान किया।

हेमंत नरूला के इस सहयोग को ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने समाज के जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण योगदान बताया। ट्रस्ट का उद्देश्य विशेष रूप से स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों और परिवारों की सहायता करना है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से हेमंत नरूला को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे भी अपने जन्मदिन अथवा किसी खुशी के अवसर पर अपनी सामर्थ्य के अनुसार ट्रस्ट को सहयोग दें, ताकि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

ट्रस्ट से जुड़े लोगों का कहना है कि किसी जरूरतमंद के इलाज में दिया गया छोटा-सा सहयोग भी उसके लिए बड़ी उम्मीद बन सकता है। इसी भावना के साथ समाज के लोगों से सेवा कार्यों में आगे आने का आह्वान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

हेमंत नरूला के इस नेक कदम ने यह संदेश दिया कि खुशियां तभी और भी खास बन जाती हैं, जब उनका हिस्सा किसी जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद और मुस्कान लाने के लिए दिया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें