Ad

नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट, कल बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

हल्द्वानी/नैनीताल। मौसम विभाग की ओर से नैनीताल जिले में 7 सितंबर 2026 को अतिवृष्टि/भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने सोमवार, 7 सितंबर को जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- गौला नदी में नहाना 17 वर्षीय किशोर को पड़ा भारी, पैर फिसलते ही तेज बहाव में बहा.....

जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। इसके साथ ही विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।

मौसम विभाग ने 7 सितंबर को जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई है। लगातार बारिश के कारण नदियों, नालों और गधेरों में तेज जलप्रवाह के साथ संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- जहां ठगों ने बिछाया 5 करोड़ का जाल.... वहां SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी की रणनीति ने किया खेल खत्म..... अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पर्दाफाश.........

इन विद्यालयों पर लागू नहीं होगा आदेश

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित ऐसे आवासीय शैक्षणिक संस्थानों और विद्यालयों पर यह आदेश लागू नहीं होगा, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ/बिन्दुखत्ता:- सवा दो साल से अटकी अधिसूचना, बिंदुखत्ता में उबाल; 22वें दिन भी जारी रही घर-घर पदयात्रा.....

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यानी सोमवार को नैनीताल जिले में स्कूल जाने वाले बच्चों की छुट्टी रहेगी, जबकि आवासीय विद्यालयों को आदेश से छूट दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें