Ad

उत्तराखण्ड में यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, हल्द्वानी निवासी समेत दो की मौत

रानीखेत/अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। ताड़ीखेत ब्लॉक के सौनी बिनसर स्थित तितालीखेत क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक राहगीर ने आपातकालीन सेवा 112 पर दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। कोतवाली रानीखेत से एसआई हेमा कार्की, एसआई कैलाश चंद्र, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार तथा होमगार्ड जवान आनंद और ज्योति घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- AC ठीक करते पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी भी बनी काल का ग्रास.....

मौके पर पहुंचने पर पुलिस को कार संख्या CH-01-CB-5868 लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई मिली। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, राजस्व विभाग, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के रिसॉर्ट में सजी हरियाली तीज की महफिल, सोना बनीं तीज क्वीन

पुलिस के अनुसार मृतकों में एक की पहचान जीवन चंद्र जोशी पुत्र पूरन चंद्र जोशी, निवासी बिठोरिया नंबर-1, हल्द्वानी के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। दोनों के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला था। घटनास्थल से बरामद एक मोबाइल फोन पर आए कॉल के आधार पर एक मृतक की पहचान संभव हो सकी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड:- यहाँ 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, नाना के घर फंदे से लटका मिला शव....

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत चिकित्सालय भेज दिया है। एसआई कैलाश चंद्र ने बताया कि दुर्घटना किन कारणों से हुई और वाहन खाई में कैसे गिरा, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही दूसरे मृतक की पहचान के प्रयास भी जारी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें