Ad

नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट, कल बंद रहेंगे जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

नैनीताल। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद नैनीताल जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए 5 सितंबर को जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी शनिवार को बंद रहेंगे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 5 सितंबर को नैनीताल जिले में अतिवृष्टि/भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। भारी बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और सड़कें बाधित होने का खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार ने 101 युवाओं को दिया रोजगार का तोहफा, धामी बोले- सरकारी सेवा में जनसेवा सर्वोपरि....

डीएम ने जारी किए आदेश

मौसम की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने 5 सितंबर को जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। आदेश कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ पर भी लागू रहेगा। आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा से बेहाल भीमताल, मदद को आगे आए मंत्री कैड़ा, CM धामी से मांगी करोड़ों की राहत राशि, प्रभावितों को मुआवजे की भी मांग

हालांकि, नैनीताल शहर में संचालित ऐसे आवासीय शिक्षण संस्थान, जहां विद्यार्थियों की पढ़ाई और आवासीय व्यवस्था एक ही परिसर में है, उन्हें इस आदेश से बाहर रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ/हल्दूचौड़:- ध्वस्तीकरण की आड़ में गहरी खुदाई के सवालों पर सख्ती, हल्दूचौड़ सोयाबीन फैक्ट्री पहुंचीं एसडीएम, पूरी पत्रावली तलब, सीसीटीवी से खुलेगा राज...

प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए लोगों से भी अनावश्यक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित मार्गों की ओर न जाने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें