Ad

लालकुआं/हल्दूचौड़:- पत्नी के जन्मदिन पर पार्टी नहीं, सेवा का संकल्प; व्यापारी परिवार ने हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिए ₹11 हजार, हर साल मदद का वादा….

हल्दूचौड़/लालकुआं। गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए शुरू की गई हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट की सेवा मुहिम को लगातार समाज के सक्षम लोगों का सहयोग मिल रहा है। ट्रस्ट के जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक सहयोग देकर जरूरतमंदों की मदद में सहभागी बन रहे हैं।

इसी कड़ी में लालकुआं के प्रमुख व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राहुल अग्रवाल और उनके परिवार ने सेवा की इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए ट्रस्ट को 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। राहुल अग्रवाल ने अपनी धर्मपत्नी प्रिय अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर यह राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट, कल बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

खास बात यह है कि राहुल अग्रवाल ने भविष्य में भी अपनी धर्मपत्नी के प्रत्येक जन्मदिन पर 11 हजार रुपये ट्रस्ट को सहयोग स्वरूप देने का संकल्प लिया है। उनके इस निर्णय को समाजसेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।

राहुल अग्रवाल ने कहा कि समाज ने हमें बहुत कुछ दिया है और अपनी क्षमता के अनुसार समाज को वापस देना हर व्यक्ति का सौभाग्य और दायित्व है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए संचालित सेवा अभियान में योगदान देना उनके परिवार के लिए संतोष का विषय है। उन्होंने ट्रस्ट से सहयोग राशि का उपयोग गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के साथ-साथ वहां करने का आग्रह किया, जहां ट्रस्ट को सबसे अधिक आवश्यकता महसूस हो।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में डूबे 17 वर्षीय आदित्य का शव बरामद.....

ट्रस्ट के संस्थापक शुभम अंडोला ने राहुल अग्रवाल एवं उनके परिवार का आभार जताते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों का सेवा अभियान से जुड़ना ट्रस्ट के लिए उत्साह और मजबूती देने वाला है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट को प्राप्त सहयोग का उपयोग पारदर्शिता के साथ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समाज में सेवा, संवेदनशीलता और जरूरतमंदों के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। ट्रस्ट की ओर से भोजन सेवा, जरूरतमंद परिवारों की सहायता, गौसेवा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- जहां ठगों ने बिछाया 5 करोड़ का जाल.... वहां SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी की रणनीति ने किया खेल खत्म..... अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पर्दाफाश.........

लगातार मिल रहे सामाजिक सहयोग से ट्रस्ट की सेवा मुहिम को नई ऊर्जा मिल रही है। संस्थापक शुभम अंडोला ने समाज के सक्षम लोगों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार इस अभियान से जुड़ने और जरूरतमंदों की मदद में सहभागी बनने की अपील की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें