उत्तराखण्ड:- यहाँ ऑटो चालक ने पंखे से लटक कर दी जान….जाने पूरा मामला…

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। उजालानगर क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोटाबाग निवासी 52 वर्षीय ऑटो चालक धर्मेंद्र पाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला।

परिजनों के अनुसार, धर्मेंद्र का ऑटो कुछ दिन पहले सीज हो गया था। ऑटो मालिक द्वारा वाहन छुड़ाने के लिए लगातार दबाव बनाए जाने से वह मानसिक तनाव में चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते धर्मेंद्र ने आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

परिवार के मुताबिक धर्मेंद्र की पत्नी का करीब ढाई साल पहले निधन हो चुका था। वह अपने तीन बेटियों और एक बेटे का पालन-पोषण अकेले कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

सूचना पर बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर आगे की जांच की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें