हल्द्वानी जेल परिसर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार—SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर..

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। हल्द्वानी जेल परिसर के पास एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की कथित साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। जान से मारने की धमकी और पीछा करने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पहले से भी गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

मामला 24 अगस्त का है। बाजपुर निवासी अराज सिंह सिद्धू अपने मित्र से मिलने हल्द्वानी जेल आया था। आरोप है कि इसी दौरान सौरभ बावा, गुरूचरण उत्पल उर्फ गगन, मानव वाट और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति सिल्वर रंग की वरना कार से उसका पीछा करते हुए जेल परिसर के पास पहुंचे और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के पास अवैध हथियार होने की आशंका भी जताई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

मामले की गंभीरता को देखते हुए 25 अगस्त को थाना हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया। SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास सुरागरसी-पतारसी के साथ CCTV फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में सौरभ बावा (24), मानव वाट (24) और गुरूचरण उत्पल उर्फ गगन (25) को गिरफ्तार किया है। तीनों ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर और केलाखेड़ा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

पहले से दर्ज हैं गंभीर मुकदमे

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। सौरभ बावा और गुरूचरण उत्पल उर्फ गगन के खिलाफ हत्या, शस्त्र अधिनियम, मारपीट, बलवा और धमकी से जुड़े मामले दर्ज हैं। वहीं मानव वाट के खिलाफ भी हत्या समेत मारपीट, बलवा और धमकी से संबंधित मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

इस मामले में आरोपियों के एक साथी जतिन्द्र सिंह (32) को भी 24 अगस्त को पुलिस ने 315 बोर के अवैध तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

CCTV से खुला घटनाक्रम

पुलिस की जांच में CCTV फुटेज और अन्य सुराग अहम साबित हुए। पुलिस का कहना है कि समय रहते आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे जेल परिसर जैसे संवेदनशील स्थान पर संभावित बड़ी आपराधिक घटना को टालने में सफलता मिली।

SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि नैनीताल पुलिस संगीन और संगठित अपराधों के साथ आपराधिक गैंग पर लगातार नजर रख रही है। जेल परिसर, न्यायालय और अन्य संवेदनशील स्थानों पर किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें