Ad

हल्द्वानी में शर्मनाक हरकत: रात के अंधेरे में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार… एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई….. देखें वीडियो।

हल्द्वानी: नवाबी रोड स्थित महेश नगर क्षेत्र में एक महिला के घर की दीवार फांदकर रात के अंधेरे में कपड़े चोरी करने वाले आरोपी को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। महिला की गरिमा से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

पुलिस के अनुसार 23 जून 2026 को महेश नगर निवासी एक महिला ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि 19 जून की रात करीब 3:23 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर की दीवार फांदकर परिसर में घुस आया और बाहर सूख रहे महिला के कपड़े चोरी कर ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआँ:- जनहित और विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 209/2026 धारा 305(ए)/331(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच चौकी प्रभारी हीरा नगर उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ को सौंपी गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआँ:- जनहित और विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 24 जून को टैगोर पब्लिक स्कूल के पास स्थित क्रिकेट मैदान, पंचायतघर रोड क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान निकेत सिंह बिष्ट (34 वर्ष) पुत्र खीम सिंह बिष्ट निवासी समीर विहार फेज-1, कुसुमखेड़ा मुखानी के रूप में हुई है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए महिला के सभी कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआँ:- जनहित और विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें