लालकुआं में राशन कार्डों के सत्यापन अभियान में 10 राशन कार्ड धारक पाए गए अपात्र, नियमानुसार की जाएगी कार्यवाही

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं में राशन कार्डों के सत्यापन अभियान में 10 राशन कार्ड धारक पाए गए अपात्र, नियमानुसार की जाएगी कार्यवाही

जिला अधिकारी के निर्देशों के क्रम में लालकुआं में राशन कार्डों का सत्यापन अभियान शुरू करते हुए क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत के नेतृत्व में गठित जांच टीम में पूर्ति विभाग, नगर पंचायत और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने पहले दिन वार्ड नंबर एक में स्थित गरीबों के लिए बनाए गए 100 मकानों में सत्यापन अभियान चलाया, जिसमें जांच के दौरान 10 राशन कार्ड धारक अपात्र पाए गये।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

उक्त जानकारी देते हुए क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा गठित की गई संयुक्त टीम ने सोमवार की प्रातः वार्ड नंबर एक स्थित गरीबों के लिए बनाए गए 100 मकानों में सत्यापन अभियान चलाया, दिन भर में 100 मकानों के 100 राशन कार्डों का सत्यापन किया गया, जांच के दौरान 10 राशन कार्ड धारक अपात्र पाए गए। जिसकी सूची उप जिलाधिकारी लालकुआं को प्रेषित की जा रही है। उन्होंने बताया कि सत्यापन अभियान कल से भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

जांच टीम में क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत, उप राजस्व निरीक्षक पूजा रानी, नगर पंचायत लालकुआं के कर संग्रहकर्ता कृष्णा चौधरी, दिनेश कुमार, पूर्ति सहायक सुनीता भट्ट और अजय कुमार तथा नगर पंचायत लालकुआं के बहुद्देश्यीय कार्मिक विजय कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

जांच के दौरान जो भी कार्ड धारक अपात्र पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी- मोहित कठायत, पूर्ति निरीक्षक लालकुआं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें