नैनीताल में अवैध पार्किंग पर प्रशासन का शिकंजा, दर्जनों वाहनों के चालान…..

ADVERTISEMENTS Ad

जाम से निजात दिलाने के लिए राजस्व, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों पर की गई कार्रवाई

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को राजस्व, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान तल्लीताल से हनुमानगढ़ी के मध्य कुल 85 वाहनों के चालान किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी का बड़ा एक्शन, ऑपरेशन प्रहार में 18 वारंटी गिरफ्तार, देखें अपडेट....

अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। प्रशासन की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों का कहना है कि सड़क किनारे अनियोजित पार्किंग के कारण अक्सर यातायात बाधित होता है और पर्यटकों के साथ ही स्थानीय नागरिकों को भी जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- चुनाव अभी दूर, लेकिन मैदान में सक्रियता भरपूर! लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की लगातार सक्रियता से तेज हुई हलचल..

उप जिलाधिकारी नवाज़िश खलिक ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग से लगने वाले जाम पर अंकुश लगाना तथा यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाना है। उन्होंने कहा कि नैनीताल आने वाले पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को जाम की परेशानी से राहत दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:- दोस्ती का खौफनाक अंत! नशे के इंजेक्शन पर भिड़े दो दोस्त, एक ने दूसरे दोस्त को उतारा मौत के घाट, जाने पूरा मामला....

उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यटकों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी यात्रा को सुखद और यादगार बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। प्रशासन का प्रयास है कि नैनीताल पहुंचने वाले पर्यटक यहां से अच्छा अनुभव और खूबसूरत यादें लेकर लौटें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें