Ad

नैनीताल:- आपदा मद से सदबुगा पाटा खफराड व स्युड़ा प्राथमिक विद्यालयों के भवन निर्माण को मिली मंजूरी, मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयास रंग लाए……

नैनीताल। रामगढ़ ब्लॉक के जर्जर राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के भवनों के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से आपदा मद से राजकीय प्राथमिक विद्यालय सदबुगा पाटा (खफराड) तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्युड़ा के भवन निर्माण के लिए 15-15 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि हाल ही में उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल से मुलाकात कर राजकीय प्राथमिक विद्यालय सदबुगा पाटा (खफराड) की जर्जर स्थिति से अवगत कराया था। उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन अत्यंत खराब हालत में है, जिससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बरसात के दौरान भवन में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। भवन निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण भी लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व CM तीरथ रावत का बढ़ा सियासी कद, भाजपा ने सौंपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कमान….

मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी से विद्यालय भवन का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराने का अनुरोध किया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने आपदा मद से विद्यालय के दो नए कक्षों के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर:- विधि में Ph.D. लेकर मनु अग्रवाल ने बढ़ाया रामनगर का मान, डॉ. पूरन चन्द्र पाण्डे के मार्गदर्शन व प्रेरणा को दिया विशेष श्रेय....

इसके अलावा, मंत्री कैड़ा ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्युड़ा का भवन भी जर्जर अवस्था में है। इस विद्यालय के पुनर्निर्माण के लिए भी आपदा मद से 15 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड:- यहाँ 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, नाना के घर फंदे से लटका मिला शव....

उन्होंने कहा कि दोनों विद्यालयों के निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें