Ad

नैनीताल:- बकरीद और पर्यटन सीजन को लेकर अलर्ट मोड में नैनीताल पुलिस, SSP मंजुनाथ टीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

नैनीताल। आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) और प्रदेश में चल रहे पर्यटन सीजन को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। डॉ. मंजुनाथ टीसी ने वीडियो बाइट जारी कर जिलेवासियों, पर्यटकों और यात्रियों से भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।

एसएसपी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और वर्तमान में चारधाम यात्रा, आदि कैलाश यात्रा, मानसखंड यात्रा तथा कैंची धाम यात्रा के चलते भारी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में यात्रियों, स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुरक्षा पुलिस और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से राज्यपाल तक शानदार सफर, अब पद्मभूषण से सम्मानित हुए भगत सिंह कोश्यारी, शिक्षा से राजनीति तक छोड़ी गहरी छाप

उन्होंने बताया कि जिलेभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है तथा चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है।

एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नमाज केवल निर्धारित एवं अधिकृत स्थलों जैसे मस्जिद परिसर और ईदगाह में ही अदा की जाएगी। किसी भी सार्वजनिक स्थान, पार्क, मैदान या सड़क पर नमाज की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- SSP मंजूनाथ TC के कड़े रुख में 24 घंटे के भीतर खुला पीपलपड़ाव जंगल हत्याकांड, कुल्हाड़ी से वन कर्मी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कुर्बानी को लेकर भी प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कुर्बानी केवल निर्धारित और बंद स्थानों पर ही की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही कुर्बानी के फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

पुलिस प्रशासन ने साफ-सफाई और अवशेषों के उचित निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया है। आयोजकों और संबंधित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है। किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से राज्यपाल तक शानदार सफर, अब पद्मभूषण से सम्मानित हुए भगत सिंह कोश्यारी, शिक्षा से राजनीति तक छोड़ी गहरी छाप

नैनीताल पुलिस ने सभी नागरिकों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा और जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सम्बंधित खबरें