Ad

हल्द्वानी/गौलापार/भीमताल :- गांव-गांव तक पहुंचे जलागम योजनाओं का लाभ, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हल्द्वानी/गौलापार। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गौलापार सभागार में जलागम विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विभागीय विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जलागम विभाग की सभी कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं का लाभ राज्य के गांव-गांव और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक हर हाल में पहुंचना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल/रामगढ़:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर, 358 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण......

बैठक के दौरान मंत्री कैड़ा ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और धरातल पर हो रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा माना जाएगा, जब उसका सीधा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक पहुंचे।

मंत्री ने अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड में जाकर कार्यों का निरीक्षण करने, योजनाओं की निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआँ:- जनहित और विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

समीक्षा बैठक में जलागम विभाग के अंतर्गत संचालित सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- साप्ताहिक समाचार पत्र 'फाइनल कॉल' के 19वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, निष्पक्ष पत्रकारिता पर हुआ मंथन....

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि जलागम विभाग की योजनाएं जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन तथा ग्रामीण क्षेत्रों के सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें