Ad

राष्ट्रपति की प्रस्तावित नैनीताल यात्रा को लेकर राज्यपाल की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

नैनीताल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रस्तावित नैनीताल यात्रा को लेकर मंगलवार को राजभवन नैनीताल में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

राज्यपाल ने राष्ट्रपति के भ्रमण को गरिमापूर्ण, दिव्य और भव्य रूप से सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की यात्रा पूरे प्रदेश के लिए गौरव और सम्मान का अवसर है, इसलिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें।

बैठक में यह जानकारी दी गई कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नैनीताल राजभवन के 125 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगी। इसके अलावा, वे कुमाऊँ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और कैंचीधाम मंदिर में बाबा नींब करौली महाराज के दर्शन करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

बैठक में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आयुक्त कुमाऊँ एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, अपर सचिव राज्यपाल रीना जोशी, प्रबंध निदेशक केएमवीएन विनीत तोमर, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, कुलपति कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्रो. दीवान सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक यातायात जगदीश चंद्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें