भीमताल:- मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कालाआगर-धुरा मोटर मार्ग का किया लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली वर्षों पुरानी मांग से राहत…

ADVERTISEMENTS Ad

ओखलकांडा। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा कालाआगर और धुरा गांव के ग्रामीणों को लंबे इंतजार के बाद बड़ी सौगात मिली है। वर्षों से सड़क सुविधा की मांग कर रहे ग्रामीणों की समस्या का समाधान करते हुए कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने नवनिर्मित कालाआगर-धुरा मोटर मार्ग का विधिवत लोकार्पण किया।

मोटर मार्ग के अभाव में ग्रामीणों को कई किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य मार्ग तक पहुंचना पड़ता था। खासकर किसानों को अपनी कृषि उपज मंडियों तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार किराया-भाड़े में ही उनकी मेहनत की कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च हो जाता था। ग्रामीणों ने इस समस्या को मंत्री राम सिंह कैड़ा के समक्ष रखते हुए सड़क निर्माण की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कराई, जिसके बाद निर्माण कार्य पूरा होने पर आज उन्होंने मार्ग का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

इस अवसर पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र के दूरस्थ गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों को आवागमन के साथ-साथ कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में भी बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

मोटर मार्ग शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने मंत्री कैड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क बनने से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया है और अब गांव के विकास को नई गति मिलेगी।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें