भीमताल/रामगढ़:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर, 358 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण……

ADVERTISEMENTS Ad

रामगढ़। सेवा, सुशासन एवं समर्पण-सेवा पखवाड़ा के तहत विकासखंड रामगढ़ के रामलीला मैदान गोमतीगैर (सूपी) में सोमवार को कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा।

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से 358 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान 27 शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 25 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। आयुर्वेद एवं होम्योपैथी विभाग ने भी लाभार्थियों को निशुल्क औषधियां उपलब्ध कराईं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने दो पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की। कृषि विभाग ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा 80 प्रतिशत अनुदान पर कृषि टूलकिट उपलब्ध कराने की जानकारी दी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को आमजन के द्वार तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का प्रभावी एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित होकर जनता की शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

शिविर के दौरान प्राथमिक विद्यालय पाटा खपराड़ के भवन की जर्जर स्थिति का मामला सामने आने पर मंत्री कैड़ा ने उपजिलाधिकारी नैनीताल को आपदा मद से विद्यालय भवन के दो कक्षों के निर्माण के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी नवाजिश खलिक ने आपदा मद से दोनों कक्षों का निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित, पारदर्शिता और सुशासन के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना और प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेकर गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा में निस्तारण किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

इस अवसर पर ज्येष्ठ उप प्रमुख पूनम मेहता, उपजिलाधिकारी नवाजिश खलिक, जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) अनुलेखा बिष्ट, खंड विकास अधिकारी शिवम अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें