Ad

लालकुआं में बड़ा हादसा: लाइनमैन की पोल से गिरकर हालत गंभीर

लालकुआं। बबूर गुमटी रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार शाम विद्युत लाइन मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। विद्युत विभाग का पूर्व लाइनमैन अचानक बिजली के पोल पर चढ़ गया और संतुलन बिगड़ने से सिर के बल नीचे गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए राममूर्ति चिकित्सालय भोजीपुरा रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बबूर गुमटी रेलवे क्रॉसिंग के सामने विद्युत लाइन में ठेकेदार कर्मियों द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे पूर्व लाइनमैन प्रेम सिंह कोरंगा अचानक बिजली के पोल पर चढ़ने लगे। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माने। बताया जा रहा है कि पोल पर ऊपर पहुंचते ही उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सिर के बल नीचे जमीन पर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/लालकुआँ:- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की नई पहल: ग्रामीण विकास और सामाजिक जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद विद्युत कर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। गिरने के कारण उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया गलनी-जामनी मोटर मार्ग का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

विद्युत उपखंड अधिकारी (एसडीओ) संजय प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल प्रेम सिंह कोरंगा संजय नगर गौला गेट बिंदुखत्ता निवासी हैं और पहले विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि कार्य में लगातार लापरवाही बरतने के कारण विभाग द्वारा उन्हें एक दिन पहले ही सेवा से हटा दिया गया था तथा इसकी सूचना उनके घर भी भेज दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस का बड़ा खुलासा, देखें खबर

एसडीओ ने बताया कि मंगलवार को वह बिना किसी सूचना के कार्यस्थल पर पहुंच गए और ठेकेदार कर्मियों द्वारा मना करने के बावजूद बिजली के पोल पर चढ़ गए। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हो गया।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोग हादसे को बेहद दुखद बता रहे हैं। वहीं विद्युत विभाग भी पूरे मामले को गंभीरता से देख रहा है। घायल पूर्व लाइनमैन का इलाज जारी है और परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद हैं।

सम्बंधित खबरें