Ad

काशीपुर:- ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता: एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद, देखें वीडियो…

काशीपुर/ऊधमसिंहनगर। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के अपराधमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऊधमसिंहनगर पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की कुल 06 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे नशे की लत और अन्य खर्चों की पूर्ति के लिए बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

एसएसपी अजय गणपति द्वारा जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने चैती मेला काशीपुर के दौरान हुई वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तथा संदिग्धों की निगरानी की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

दिनांक 24 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वकीलोवाला रोड स्थित पीएम आवास योजना के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल गोस्वामी (19 वर्ष) निवासी महेशपुरा, काशीपुर तथा पिंटू (27 वर्ष) निवासी मसवासी, थाना स्वार, जनपद रामपुर के रूप में हुई। पुलिस को देखकर उनका एक अन्य साथी अजय सिंह निवासी सरबरखेड़ा, थाना कुंडा मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से थाना आईटीआई में दर्ज मु0अ0सं0-171/2026 में धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा मु0अ0सं0-174/2026 में धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) से संबंधित दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर एक खंडहर से चार अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं, जिन्हें धारा 35(1)/106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत कब्जे में लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की गई मोटरसाइकिलों को कुछ समय तक सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखते थे और बाद में उन्हें बेचने की योजना बनाते थे। पुलिस अब बरामद सभी वाहनों के वास्तविक स्वामियों का सत्यापन करने के साथ-साथ आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

एसएसपी अजय गणपति का संदेश

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा। चोरी, नशा तस्करी, अवैध गतिविधियों और अन्य आपराधिक कृत्यों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर
  • वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविन्द बहुगुणा
  • उपनिरीक्षक हरविन्दर कुमार
  • हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन
  • कांस्टेबल दीपक जोशी
  • कांस्टेबल धर्मेन्द्र भारती
  • कांस्टेबल सुरेन्द्र कम्बोज
  • कांस्टेबल रमेश बंगयाल
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें