Ad

नैनीताल:- बाबा नीम करौरी के दरबार में उमड़ा जनसागर, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली सुरक्षा की कमान, अब तक इतने हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम में आयोजित वार्षिक स्थापना दिवस मेले में रविवार को आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सुबह से ही हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचने लगे। पुलिस प्रशासन के अनुसार अब तक 36 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा का सुचारू संचालन किया जा रहा है, जिससे लोगों को कैंची धाम तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:- कैंची धाम मेले में सुरक्षा से लेकर सुविधाओं तक पूरी तैयारी, SSP मंजूनाथ टीसी ने खोला पुलिस का मास्टर प्लान

यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने और जाम की स्थिति से बचने के लिए भवाली स्थित फॉरेस्ट बैरियर को प्रमुख शटल स्टॉपेज बनाया गया है। पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं को फॉरेस्ट बैरियर से आगे पैदल यात्रा करने की व्यवस्था लागू की गई है, ताकि मंदिर मार्ग पर पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।

मेले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान स्वयं एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने संभाल रखी है। उन्होंने मेला क्षेत्र का लगातार निरीक्षण करते हुए सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान एसएसपी ने मेले के लिए स्थापित मुख्य कंट्रोल रूम का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां तैनात कर्मचारियों को हर गतिविधि पर सतर्क निगाह बनाए रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में यहाँ महिला मित्र पर युवक ने झोंका फायर, सीने को छूकर निकली गोली: आरोपी.......

इसके अलावा उन्होंने फॉरेस्ट बैरियर सहित विभिन्न संवेदनशील स्थलों का भी निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गिनाईं मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां, बोले- विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा देश

पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे पूरी संवेदनशीलता, सेवा भाव और सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तथा विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की सहायता के लिए हर समय तैयार रहें।

पुलिस प्रशासन के अनुसार मेला क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। श्रद्धालु व्यवस्थित ढंग से बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर रहे हैं और पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें