भीमताल में पारंपरिक हरेला मेले का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया पौधारोपण, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल में हरेला मेले का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया उद्घाटन

भीमताल। रामलीला मैदान, भीमताल में आयोजित पारंपरिक हरेला मेले का गुरुवार को कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए इसे प्रकृति, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भीमताल का हरेला मेला पूर्वजों के समय से चली आ रही समृद्ध परंपरा का प्रतीक है और इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व भी है। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने SSP कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस विधायक हरीश धामी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, जांच कर कार्रवाई की मांग, देखें वीडियो...

मंत्री कैड़ा ने कहा कि अपनी संस्कृति, परंपराओं और विरासत को संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भीमताल का हरेला मेला लोगों को आपस में जोड़ने का कार्य करता है और भविष्य में इसे और अधिक भव्य एवं व्यापक स्वरूप देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- कैंट विधानसभा को धामी की बड़ी सौगात, 48.44 करोड़ की 23 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास...

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों से हरेला पर्व के अवसर पर प्रत्येक परिवार से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 10 साल से चल रहे हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के खेल पर SSP मंजूनाथ टी.सी. का शिकंजा, दो टूक चेतावनी—मुश्ताक हो या ज्योति, कोई नहीं बचेगा, देखें पूरी अपडेट...

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा, जिला मंत्री मनोज भट्ट, मंडल अध्यक्ष कमल जोशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें