Ad

लालकुआँ/हल्दूचौड़:- समाजसेवी शुभम अंडोला के आवास पहुंचे सेतु आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राज शेखर जोशी, विकास और नीति निर्माण को लेकर हुई अहम चर्चा…..

हल्दूचौड़। समाजसेवी एवं युवा जनप्रतिनिधि के रूप में सक्रिय शुभम अंडोला के आवास पर उत्तराखंड के नीति-निर्माण और विकास के क्षेत्र में प्रतिष्ठित व्यक्तित्व श्री राज शेखर जोशी ने पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड के विकास, युवाओं की भूमिका, नई तकनीक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

राज शेखर जोशी उत्तराखंड की विकास नीतियों और नीति-निर्माण के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ हैं। उन्होंने सेतु आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में राज्य की विकास योजनाओं और नीतिगत दिशा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। तीन दशकों से अधिक के राष्ट्रीय एवं वैश्विक अनुभव के साथ उन्होंने Digital, AI, Business Leadership और Public Policy जैसे आधुनिक एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

मुलाकात के दौरान उत्तराखंड को नई तकनीक, नवाचार और बेहतर नीतियों के माध्यम से आगे ले जाने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। साथ ही युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और राज्य की प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत पर जोर दिया गया।

राज शेखर जोशी के नेतृत्व में सेतु आयोग ने सरकार, निजी क्षेत्र और विभिन्न संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल और साझेदारियों को आगे बढ़ाया। नीति आयोग सहित राष्ट्रीय स्तर के मंचों पर उत्तराखंड की विकास सोच, संभावनाओं और प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

इस अवसर पर शुभम अंडोला ने कहा कि राज शेखर जोशी जैसे अनुभवी और दूरदर्शी नीति विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उत्तराखंड के युवाओं और राज्य के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, नवाचार और प्रभावी नीतियों के बेहतर समन्वय से उत्तराखंड को विकास के नए आयामों तक पहुंचाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

वहीं, राज शेखर जोशी ने भी युवाओं की सक्रिय भागीदारी को राज्य के भविष्य के लिए आवश्यक बताते हुए जनहित और विकास से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

दोनों के बीच हुई यह मुलाकात उत्तराखंड के विकास, युवा नेतृत्व और आधुनिक नीति सोच के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें