Ad

लालकुआं में SIR पर घमासान, बड़ी संख्या में आपत्तियों को लेकर कांग्रेस ने ERO के सामने खोला मोर्चा….

Oplus_131072
Oplus_131072

लालकुआं। विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी संख्या में दर्ज की जा रही आपत्तियों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी ने निर्वाचन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राजनीतिक उद्देश्य से वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) को ज्ञापन सौंपकर आपत्तियों की निष्पक्ष जांच और प्रत्येक मामले में जमीनी सत्यापन की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाना है, लेकिन पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में ऐसी आपत्तियां सामने आ रही हैं, जिनके पीछे पर्याप्त तथ्य या आधार नहीं होने का आरोप है। कांग्रेस का दावा है कि कई मामलों में एक ही व्यक्ति द्वारा बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- तपती धूप और भारी बारिश में भी नहीं थमे बिंदुखत्ता के कदम, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर घर-घर पहुंचा आंदोलन….

नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे ने कहा कि सिर्फ आपत्ति दर्ज होने के आधार पर किसी वैध मतदाता का नाम सूची से नहीं हटाया जाना चाहिए। प्रत्येक आपत्ति की गहन जांच, जमीनी सत्यापन और संबंधित मतदाता का पक्ष सुनने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में आपत्तियां दाखिल करने वालों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

झूठी आपत्तियों पर कार्रवाई की मांग

कांग्रेस ने मांग की कि यदि जांच में किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर झूठी घोषणा अथवा तथ्यहीन जानकारी देकर आपत्ति दर्ज कराने की पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ Representation of the People Act, 1950 की धारा 31 सहित लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रशासन से लोगों के बीच यह स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की गई कि आपत्ति दर्ज कराना मतदाता का अधिकार है, लेकिन जानबूझकर गलत जानकारी देना कानूनी कार्रवाई का आधार बन सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड:- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा, इको वैन और लोडिंग वाहन की टक्कर में दो की मौत, पांच गंभीर….

‘लोकतांत्रिक अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’

वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने कहा कि किसी भी वैध मतदाता का नाम बिना उचित जांच और सत्यापन के हटाया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रभावित करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिना जमीनी सत्यापन के मतदाताओं के नाम हटाए गए तो कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- AC ठीक करते पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी भी बनी काल का ग्रास.....

वरिष्ठ नेता मोहन कुड़ाई ने भी SIR प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने की मांग की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से किसी का नाम राजनीतिक दबाव, पक्षपात या मनमानी के आधार पर नहीं हटाया जाना चाहिए।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन अधिकारी से पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर यह सुनिश्चित करने की मांग की कि SIR की प्रक्रिया में किसी भी पात्र मतदाता का मताधिकार प्रभावित न हो।

ज्ञापन देने वालों में नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे, पीसीसी सदस्य डॉ. केदार पलड़िया, कुंदन मेहता, विशाल झा, हेमंत पांडे, दीपक बत्रा, नरेश चौधरी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, साजिद सिद्दीकी, प्रदीप बठ्याल, बसंत जोशी, पूजा रावत, मनोज सिंह, भुवन सिंह मेहता सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें