

लालकुआं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने गुरुवार को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के गोलापार और चोरगलिया का दौरा कर ग्राम प्रधान गजेंद्र प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।

भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उनके समक्ष रखा। दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही जनप्रतिनिधियों की सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों के साथ लगातार संवाद बनाए रखा जाएगा, जिससे विकास कार्यों में और अधिक तेजी लाई जा सके।










