Ad

भीमताल में पहचान छुपाकर युवतियों से धोखाधड़ी का मामला गरमाया, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा सख्त—पुलिस को तुरंत कार्यवाही के दिये निर्देश, देखें रिपोर्ट

भीमताल: भीमताल विधानसभा क्षेत्र में पहचान छुपाकर युवतियों के साथ धोखाधड़ी और दुराचार से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक कर सख्त निर्देश जारी किए।

बैठक के दौरान मंत्री कैड़ा ने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा अपनी पहचान छुपाकर कई युवतियों से संपर्क करने, उन्हें प्रेमजाल में फंसाने और विवाह का झूठा आश्वासन देने की जानकारी संज्ञान में आई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि समाज की मर्यादाओं और विश्वास को भी आघात पहुंचाती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल/नैनीताल: 18.22 करोड़ से बनेगा काठगोदाम–HMT अमृतपुर बाईपास, जाम से मिलेगी राहत: राम सिंह कैड़ा(कैबिनेट मंत्री)

मंत्री ने बताया कि आरोपी पर यह भी आरोप है कि वह पीड़िताओं के धार्मिक विश्वासों का अपमान करता था, उन्हें धार्मिक आचरण से रोकता था और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। उन्होंने इसे अत्यंत निंदनीय बताते हुए कहा कि उत्तराखंड जैसी देवभूमि में इस तरह के कृत्य किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर में आयोजित ‘वॉच द कोड’ में इस टीम का रहा दबदबा, 50 हजार जीतकर बनी चैंपियन, देखें रिपोर्ट

राम सिंह कैड़ा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उन्होंने पीड़िताओं को हरसंभव सुरक्षा और न्याय दिलाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर में आयोजित ‘वॉच द कोड’ में इस टीम का रहा दबदबा, 50 हजार जीतकर बनी चैंपियन, देखें रिपोर्ट

मंत्री कैड़ा ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है और इस तरह के अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि कार्रवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सम्बंधित खबरें